सेवा संकल्प अभियान : घुघुवा, करसा और गभरा में आंगन मिलन कार्यक्रम, जनपद सभापति प्रणव शर्मा ने हितग्राहियों से किया संवाद ; गर्भवती माता की गोद भराई और नवजात का अन्नप्राशन संपन्न

सेवा संकल्प अभियान : घुघुवा, करसा और गभरा में आंगन मिलन कार्यक्रम, जनपद सभापति प्रणव शर्मा ने हितग्राहियों से किया संवाद  ; गर्भवती माता की गोद भराई और नवजात का अन्नप्राशन संपन्न

पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत घुघुवा (क), करसा एवं गभरा ग्रामों के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।.कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सभापति प्रणव शर्मा सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर संध्या सिंह और दुलारी वर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, गमला एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।

आंगन मिलन कार्यक्रम में नौनिहालों द्वारा फैंसी ड्रेस एवं मेहंदी सहित विभिन्न गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाकर संतुलित एवं पोषणयुक्त भोजन के महत्व की जानकारी दी। गर्भवती माता का गोद भराई संस्कार कर उन्हें पोषण आहार प्रदान किया गया। वहीं गभरा में नवजात शिशु गौरव डहरिया का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने महतारी वंदन योजना एवं मातृ वंदन योजना से मिलने वाले आर्थिक सहयोग के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच शैलेन्द्री साहू, करसा उपसरपंच कार्तिक साहू, करगा-गभरा सरपंच कमलेश ठाकुर, पंचगण, महिला मोर्चा पदाधिकारी पूनम पांडेय, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधिका देवांगन, कौशल्या साहू, अनीता साहू, शकुन साहू, सावित्री साहू, लुकेश्वरी एवं भुनेश्वरी सहित गर्भवती माताएं, स्वस्थ माताएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *