छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में उत्साह के साथ मना जश्न, छत्तीसगढ़ महतारी को किया नमन, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा और नपं अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में उत्साह के साथ मना जश्न, छत्तीसगढ़ महतारी को किया नमन, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा और नपं अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में उत्साह और उल्लास के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेश की माटी और संस्कृति को नमन किया गया। इसके बाद आतिशबाजी कर तथा मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व और संकल्प के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य का गठन संभव हुआ। यह दिन प्रदेश की पहचान, गौरवशाली संस्कृति और विकास यात्रा का स्मरण कराने वाला अवसर है। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने भी सभी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, भाजपा मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, देवेंद्र ठाकुर, जितेंद्र निर्मलकर, नेहा वर्मा, संगीता धुरंधर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, योगेश सोनी, दामोदर चक्रधारी, बाबा वर्मा, सागर सोनी, रोहित देवांगन, चिरंजीव देवांगन, आदित्य सावर्णी, उनिका वर्मा, हरप्रसाद आडिल, हेमलता पटेल, रेणुका बिजौरा, अवधेश ठाकुर, कुलेश्वर भाले, अभिषेक बिजौरा, कृष्ण साहू, केशव बंछोर, किरण बंछोर, गंगा राम देवांगन, प्रकाश बिजौरा एवं तन्मय धुरंधर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *