बीजाभाठा में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, युवाओं के उत्साह ने बढ़ाई खेल आयोजन की रौनक

बीजाभाठा में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, युवाओं के उत्साह ने बढ़ाई खेल आयोजन की रौनक

जामगांव आर । ग्राम पंचायत बीजाभाठा में नवयुवकों की अगुवाई एवं ग्रामवासियों के सहयोग से एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा। उद्घाटन समारोह में जनपद पंचायत पाटन के सभापति रवि सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, भाजपा महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेश बंछोर, सरपंच निर्मला रेखराम साहू, भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोर, पूर्व सरपंच रामनाथ साहू एवं उपसरपंच बलराम साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह में जनपद पंचायत पाटन के सभापति रवि सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कबड्डी हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है इस खेल से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

इस अवसर पर रेखराम साहू, कृष्ण कुमार वर्मा, डीआर साहू, हर्ष साहू, दीपक साहू, नारद साहू, भरत निर्मलकर, साकेत साहू, नरेश सिन्हा, खेमू साहू, लोमश बंजारे, नेहा ठाकुर, संतोष यदु, अनिल ठाकुर, राजकुमार बघेल, प्रकाश रात्रे, निमेष साहू, युवराज साहू, कोमल सिंह निर्मलकर सहित अन्य अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन में संरक्षक लक्ष्मीनारायण ठाकुर, अध्यक्ष हितेश ठाकुर, हिमांशु साहू, हरीश यदु, तामेश्वर, मुकेश, तामेश, गुलशन, अभिषेक सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *