छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, NSUI नेता पर FIR! प्रताड़ना-Blackmailing के आरोपों के बाद फरार, पुलिस की दबिश तेज

छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, NSUI नेता पर FIR! प्रताड़ना-Blackmailing के आरोपों के बाद फरार, पुलिस की दबिश तेज

अंबिकापुर। अंबिकापुर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। छात्रा की मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने NSUI छात्र नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्रा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने NSUI नेता ज्ञान तिवारी पर छात्रा को लंबे समय से प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि कथित प्रताड़ना के चलते छात्रा काफी परेशान थी। परिजनों की शिकायत और लगाए गए आरोपों के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने ज्ञान तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब छात्रा और आरोपी के बीच संपर्क, घटना से पहले की परिस्थितियों तथा प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।

FIR के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश कर रही है। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा की मौत से पहले वास्तव में क्या घटनाक्रम हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपों की पुष्टि नहीं की है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और घटना के पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *