पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से मोबाइल-कैश चोरी

पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से मोबाइल-कैश चोरी

रायपुर में जवान ट्रैफिक संभालने उतरे, बदमाशों ने गाड़ी से सामान किया पार; CCTV में कैद हुई वारदात

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक इलाके में बदमाशों ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ही निशाना बना लिया। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी जैसे ही वाहन से बाहर निकले, बदमाशों ने मौका पाकर गाड़ी के अंदर रखा मोबाइल, करीब 2 से 3 हजार रुपए नकद और गमछा चोरी कर लिया। पूरी वारदात पास स्थित साईं मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ट्रैफिक संभालने उतरे जवान, बदमाशों ने किया हाथ साफ

जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर की रात इलाके में ट्रैफिक का दबाव काफी ज्यादा था। रात करीब 11 बजे आजाद चौक थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *