जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

पाटन। रक्षाबंधन के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने दुर्ग जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर एसएसपी विजय अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद भिलाई-3 थाना पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर भी राखी बांधी। उन्होंने पुलिस जवानों के सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए किए जा रहे समर्पित कार्यों की सराहना करते हुए उनके सुखी, सुरक्षित एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

श्रीमती कीर्ति नायक ने अपने संदेश में कहा है कि राखी केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के मजबूत रिश्ते का भी प्रतीक है। पुलिस जवानों को राखी बांधकर उन्होंने उनके समर्पण और सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के सुखी, सुरक्षित एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *