जामगांव-आर में शहीद डोमेश्वर साहू की मूर्ति अनावरण के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन 16 अक्टूबर को, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

जामगांव-आर। ग्राम पंचायत जामगांव-आर में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पाटन विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान चार प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत झेरिया धोबी समाज अहाता निर्माण का भूमिपूजन, धीवर समाज भवन का लोकार्पण, शासकीय महाविद्यालय जामगांव-आर में शहीद डोमेश्वर साहू की मूर्ति का अनावरण तथा ज्योति कलश कक्ष का लोकार्पण किया जाएगा।

झेरिया धोबी समाज अहाता निर्माण भूमिपूजन समारोह की अध्यक्षता पाटनराज झेरिया धोबी समाज के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र निर्मल करेंगे। धीवर समाज भवन लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता पाटनराज धीवर समाज के तहसील अध्यक्ष टेमन सपहा करेंगे। शहीद डोमेश्वर साहू की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय महाविद्यालय जामगांव-आर की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेश केला करेंगे। वहीं, ज्योति कलश कक्ष लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण समिति जामगांव-आर के अध्यक्ष के.एल. साहू करेंगे।

ग्राम पंचायत जामगांव-आर के सरपंच रूपेन्द्र शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, कांग्रेस नेता जयप्रकाश चंद्राकर, कपूर साहू, डेविड चंद्राकर, गोपाल निर्मलकर, प्रहलाद धीवर एवं तामेश्वर ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उपसरपंच मुकेश साहू ने बताया कि समारोह में जय मारादेव मारिया पूरन झांकी परिवार द्वारा जस झांकी की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *