बुनियादी शिक्षा में दक्षता की मिसाल बने शिक्षक, रीवागहन और चारभांठा में पंचायत ने किया सम्मान

जामगांव आर। ग्राम पंचायत अकतई के शासकीय प्राथमिक शाला रीवागहन (अ) एवं शासकीय प्राथमिक शाला चारभांठा में कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों को धाराप्रवाह हिंदी पढ़ने और 20 तक पहाड़ा बोलने में सक्षम बनाने की उपलब्धि पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र संकुल स्तर पर प्रदान किए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अकतई की सरपंच माधुरी निषाद एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नेतराम कुमार निषाद ने प्रधानपाठक मनोज कुमार साहू, कृष्ण कुमार साहू,सहायक शिक्षक नरोत्तम निषाद, सहायक शिक्षक यादराम साहू सहित समस्त शाला परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सरपंच माधुरी निषाद ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में पढ़ने की क्षमता विकसित करना और उन्हें बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षक इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *