जामगांव-आर में ‘हरित सेतु’ की पहल,डोंगिया तालाब में कल होगा वृहद वृक्षारोपण ! रामोत्सव समिति ने ग्रामीणों से सहभागिता की अपील की

जामगांव-आर में ‘हरित सेतु’ की पहल,डोंगिया तालाब में कल होगा वृहद वृक्षारोपण ! रामोत्सव समिति ने ग्रामीणों से सहभागिता की अपील की

जामगांव-आर। श्रीराम मंदिर निर्माण परिवार एवं रामोत्सव समिति, जामगांव-आर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन को लेकर ‘उषा-वसंत हरित सेतु’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 5 सितंबर, शनिवार को सुबह 9 बजे डोंगिया तालाब में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। समिति ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सभी रामोत्सव समिति के श्रीराम भक्तगण एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होने की अपील की है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना और गांव में हरियाली को बढ़ावा देना है। समाजसेवी संदीप चंद्राकर के अनुसार, हरित सेतु अभियान के माध्यम से तालाब में बरगद, पीपल, कदम्ब सहित विविध प्रकार पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा के प्रबंध किये जायेंगे, उन्होने कहा कि ग्रामीणों की सहभागिता से डोंगिया तालाब परिसर को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *