जामगांव-आर में 22 लाख के विकास कार्यों की सौगात के बीच भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, किसानों के पानी से लेकर वोटर लिस्ट तक उठाए सवाल

जामगांव-आर में 22 लाख के विकास कार्यों की सौगात के बीच भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, किसानों के पानी से लेकर वोटर लिस्ट तक उठाए सवाल

जामगांव-आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामगांव-आर में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल ने करीब 22 लाख रुपये के विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाओं की सौगात दी। स्थानीय बाजार चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झेरिया धोबी समाज अहाता निर्माण का भूमिपूजन, धीवर समाज भवन का लोकार्पण, शासकीय महाविद्यालय जामगांव-आर में शहीद डोमेश्वर साहू की प्रतिमा का अनावरण तथा ज्योति कलश कक्ष का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पाटनराज झेरिया धोबी समाज के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र निर्मल, धीवर समाज के तहसील अध्यक्ष टेमन सपहा, शासकीय महाविद्यालय जामगांव-आर की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेश केला , ग्रामीण समिति अध्यक्ष के.एल. साहू, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, मंडल अध्यक्ष कपूर साहू, सेक्टर प्रभारी डेविड चंद्राकर, गोपाल निर्मलकर, प्रहलाद धीवर, विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश चंद्राकर एवं शीतला समिति अध्यक्ष तामेश्वर ठाकुर बतौर विशेष अतिथि मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने स्वागत भाषण देते हुए ग्राम की प्रमुख मांगों एवं समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने जामगांव-आर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, उपतहसील को पूर्ण तहसील में उन्नयन सहित अन्य मांगें रखीं। 

•किसानों को पानी नहीं मिलने पर सरकार पर साधा निशाना

समारोह को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने शारदीय नवरात्रि की बेला में नए विकास कार्यों की शुरुआत के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार थी, तब किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गईं और लोगों को लाभान्वित करने के प्रयास किए गए। वर्तमान परिस्थितियों पर राज्य सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है और उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। बिजली बिल लगातार बढ़ने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ रही है और पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हर तरफ आर्थिक कठिनाइयों की बात सामने आ रही है, तो सरकार का पैसा आखिर कहां जा रहा है?बघेल ने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि सिपकोन्हा लाइनिंग का काम कराया गया था। इसके साथ ही भाठागांव, कौही, केसरा, ओदरागहन और किकीरमेटा में लिफ्ट इरिगेशन की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, ताकि नहरों के अंतिम छोर यानी टेल एरिया तक के किसानों को सिंचाई में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि इस मामले में कलेक्टर से जवाब मांगा जाएगा। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। 

• मतदाता सूची से नाम कटने पर उठाए सवाल..

अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सहित देशभर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब देश की जनसंख्या बढ़ रही है, तो मतदाताओं की संख्या कम क्यों हो रही है? उन्होंने इसे मताधिकार से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और वोट चोरी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की बात कही ।

इस अवसर पर सरपंच रूपेंद्र शुक्ला,पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, उमाकांत चंद्राकर,उपसरपंच मुकेश साहू,प्रेमप्रकाश पांडे,आशीष जैन,अमित अग्रवाल,सुनील चंद्राकर, शेष निर्मलकर,सपना तिवारी,रामकृष्ण साहू, भेष आठे,लता चंद्राकर,डामीन साहू, सुमित्रा बाई, रिंकी कोसरे, गिरिजा कुम्हार, राहुल साहू, दिनेशवरी साहू,दयानन्द साहू, सुनीता चंद्राकर, भारती सोनबेर,खेमलाल साहू, ऋषभ चंद्राकर,संतोष साहू, नवीन साहू,दुर्योधन चंद्राकर, चेतन चंद्राकर, वरुण नेताम,रिखी नारंग, राजाराम गहिरवार,प्रमोद भारदीय, भानु वर्मा, यादव राम सेन,गीतेशवर चंद्राकर, विजय साहू, अगेश्वर साहू,पोषण साहू, राजा चंद्राकर, राजकुमार ठाकुर,भिरेंद्र साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *