जामगांव आर। मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी के तत्वावधान में संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर विशेष मानस आयोजन का कार्यक्रम 30 अगस्त 2026, रविवार को मानस मंच बेल्हारी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में तहसील मानस संघ के अध्यक्ष टीका राम साहू, मानस मर्मज्ञ नीलकंठ ठाकुर, बेल्हारी सरपंच अमित अग्रवाल, उपसरपंच एवं पत्रकार मनीष चंद्राकर सहित तहसील मानस संघ के सम्मानित सदस्यगण एवं मानस प्रेमी उपस्थित रहेंगे।
आयोजन के दौरान श्री महामाया मानस मंडली किकिरमेटा, श्री महाश्वेता महिला मानस मंडली औंरी, श्री नव निर्मल मानस मंडली पौहा तथा जय शीतला महिला मानस मंडली धमना द्वारा मानस पाठ एवं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।.इस अवसर पर गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन, कृतित्व एवं उनके आध्यात्मिक विचारों पर चर्चा की जाएगी।.मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी के अध्यक्ष भेल चंद्राकर ने सभी पदाधिकारियों, मानस प्रेमियों एवं संतजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।