धमना में 25 को होगा शरदोत्सव मानस संगोष्ठी एवं वाल्मीकि सम्मान, पांच मानस मंडलियां देंगी प्रस्तुति

धमना में 25 को होगा शरदोत्सव मानस संगोष्ठी एवं वाल्मीकि सम्मान, पांच मानस मंडलियां देंगी प्रस्तुति

25 अक्टूबर को सुबह दीप प्रज्ज्वलन से होगा शुभारंभ, रात 8 बजे समापन समारोह; दिनभर सांगितमय मानस पाठ, प्रवचन और योग शिविर का आयोजन

जामगांव आर । मानस शक्ति केंद्र क्रमांक 05 बेल्हारी एवं ग्राम विकास समिति धमना के संयुक्त तत्वावधान में 25 अक्टूबर 2026 को ग्राम धमना में शरदोत्सव मानस संगोष्ठी एवं वाल्मीकि सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में मानस मंडलियों की संगीतमय प्रस्तुतियों, मानस वक्ताओं के प्रवचन, वाल्मीकि सम्मान और योग शिविर का आयोजन होगा।शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुंडरदेही डॉ. दयाराम साहू होंगे। अध्यक्षता तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष टीकाराम साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत धमना के सरपंच लोकेश महलवार शामिल होंगे। समापन समारोह में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू मुख्य अतिथि रहेंगी। जिला मानस संघ दुर्ग के अध्यक्ष मेहतार वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में ग्राम पंचायत बटरेल सरपंच एमन भेष आठे बेल्हारी सरपंच अमित अग्रवाल, नवागांव सरपंच कविता जयप्रकाश साहू शामिल होंगी।

पांच मानस मंडलियां देंगी संगीतमय प्रस्तुति

शरदोत्सव में मानस पथिक के अंतर्गत पांच मानस मंडलियों एवं बाल कलाकारों की मानस प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इनमें जय मां शीतला महिला मानस परिवार धमना, श्री शंकर मानस परिवार उमरपोटी, नव दुर्गा महिला मानस मंडली बटरेल, नव निर्मल मानस परिवार पौहा तथा बाल कलाकार किकिरमेटा-रीवागहन की प्रस्तुतियां शामिल हैं। कार्यक्रम में मानस मर्मज्ञ एवं शिक्षक पीलेश्वर देशमुख, ग्राम तुमाकला; मानस मर्मज्ञ रामराजेश साहू, ग्राम अहिवारा तथा मानस मर्मज्ञ ललिता साहू, ग्राम चिरपोटी मुख्य वक्ता के रूप में मानस की व्याख्या करेंगे। इसके साथ ही रात्रिकालीन विशेष प्रस्तुति के अंतर्गत राष्ट्रीय शाकुंतला पंडवानी, ग्राम नवागांव (बेल्हारी) की प्रस्तुति होगी।

पांच विभूतियों को मिलेगा वाल्मीकि सम्मान

आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मानस परंपरा से जुड़े व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। आमंत्रण पत्र के अनुसार, मानस मित्र मंडल औंरी को आयोजक मंडल के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा रामेष्ट मानस परिवार भनसुली के मानस मंडली, विक्की चक्रधारी किकिरमेटा को तबला वादन, गयाराम साहू उमरपोटी को वरिष्ठ मानसकार तथा कमलेश्वरी साहू रीवागहन को व्याख्याकार के रूप में वाल्मीकि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


सुबह पांच बजे से योग शिविर

धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के साथ स्वास्थ्य और योग को भी महत्व दिया गया है। 25 अक्टूबर को सुबह 5 से 7 बजे तक योग शिविर आयोजित होगा, जिसमें डॉ. गुलाब साहू मानस योग प्रभारी के रूप में योगाभ्यास कराएंगे। आयोजन समिति के भेल कुमार चंद्राकर ने अंचल वासियो से इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *