
जामगांव आर । ग्राम पंचायत आगेसरा स्थित प्राचीन एवं पुरातात्विक सिद्धिदात्री माँ वृंदा देवी डिंडा कपाट धाम में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि महापर्व के समापन अवसर पर विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ज्योत-जंवारा विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा और माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर जंवारा धारण कर माँ वृंदा देवी के प्रति अपनी अटूट आस्था और श्रद्धा प्रकट की। धार्मिक अनुष्ठानों एवं माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक माँ वृंदा देवी की विधिवत पूजा-अर्चना, ज्योति कलश दर्शन और विभिन्न धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान धाम में भक्तिभाव और आस्था का माहौल बना रहा। ज्योत-जंवारा विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्रि महापर्व का पारंपरिक रूप से समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने माँ वृंदा देवी डिंडा कपाट धाम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए माता रानी से समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिर समिति के प्रमुख एवं सरपंच रमाकांत साहू ने सभी श्रद्धांलुओं की आस्था को नमन करते हुए कहा है हमारी परम्परा और संस्कृति अपने आप में अद्वितीय है।