पाटन ब्लॉक के 51 गांवों में गूंज रहा समूह साधना और दीपयज्ञ का संदेश, गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी प्रयाज अभियान के तहत 108 स्थानों पर आयोजन का लक्ष्य

मटंग में सामूहिक साधना एवं संकल्प दीपयज्ञ, विश्व कल्याण और समाज निर्माण का लिया संकल्प

जामगांव आर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, हरिद्वार के आह्वान पर गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी के अंतर्गत आने वाले 51 गांवों में जन्मशताब्दी प्रयाज अभियान निरंतर जारी है। अभियान के तहत प्रज्ञा मंडलों एवं ग्रामीणों के सहयोग से गृहे गृहे यज्ञ की तर्ज पर सामूहिक साधना और संकल्प दीपयज्ञ के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम ग्राम मटंग में गायत्री परिजन घनश्याम पटेल के निवास पर सामूहिक साधना एवं संकल्प दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की भावना से सामूहिक साधना की और दीप प्रज्वलित कर समाज में सद्भाव, संस्कार एवं सकारात्मक परिवर्तन के लिए संकल्प लिया। बताया गया कि इस आध्यात्मिक अभियान के तहत अब तक गाड़ाडीह, गुढ़ियारी, मर्रा, बोदल, परसाही, मुंडरा, कानाकोट, बेलौदी, खपरी, पौहा और कुम्हली सहित अनेक गांवों में कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी क्षेत्र में कुल 108 स्थानों पर सामूहिक साधना एवं दीपयज्ञ आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी के समन्वयक अशोक सिंह ने बताया कि जन्मशताब्दी प्रयाज अभियान का उद्देश्य गायत्री परिवार के विचारों, संस्कारों और रचनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साधना, संस्कार और समाज निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गायत्री परिजनों एवं ग्रामीणों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज निर्माण के इस आध्यात्मिक प्रयास को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में परिव्राजक हीरा लाल साहू, शारदा चौहान, महेंद्र बंछोर, सियाराम चंद्राकर, जगन्नाथ देवांगन, पुष्पा बंछोर, गुलायची वर्मा, रमा गुप्ता, लीला सिंह, पीएल गुप्ता, संदीप देवांगन, गोवर्धन यादव, लहरू राम साहू, भुनेश्वर साहू, ताल सिंह ठाकुर, उषा चंद्राकर, केशर वर्मा, अश्वनी साहू, दीना चंद्राकर, बीरबल वर्मा, खुशबु चंद्राकर, मनहरण साहू, घनश्याम पटेल, गबरू राम यादव, किरण कामड़े सहित अन्य गायत्री परिजन सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *