जामगांव आर। पूर्वजों की स्मृति को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल के तहत सर्व पितृमोक्ष अमावस्या पर शनिवार को बेल्हारी स्थित रुद्राक्ष वाटिका, भूतेश्वर महादेव परिसर में सामूहिक रुद्राक्ष पौधारोपण किया गया। युवा मित्र मंडल बेल्हारी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में शनिवार को 11 परिवार में अपने पितरों पूर्वजों की स्मृति में 25 रुद्राक्ष के पौधे रोपे। कार्यक्रम की शुरुआत पं कुलदीप तिवारी द्वारा वनस्पति पूजन और रोपण से हुआ,इसके बाद रुद्राक्ष पौधों के सहयोगदाता नागरिकों ने क्रमशः अपने पूर्वजों एवं परिजनों की स्मृति में पौधारोपण किया। दूसरे दिवस रविवार को नवरात्रि आरम्भ पर यहाँ 17 परिवार ने अपने परिवारजन के नाम 30पौधो का रोपण किया। इस तरह यहाँ 55 रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम संयोजक मनीष चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के हरियाली विस्तार जरुरी है हमारा प्रयास है कि पूर्वजों की स्मृति केवल तस्वीरों और यादों तक सीमित न रहे, बल्कि वृक्षों के रूप में आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवंत विरासत बने। मौके पर पं कुलदीप तिवारी ने कहा कि “एक पौधा—एक स्मृति, एक पौधा—एक संकल्प और एक पौधा—आने वाली पीढ़ियों के नाम”की भावना के साथ शुरू किया गया यह अभियान समाज को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा। छ्ग मछूवा कल्याण बोर्ड के सदस्य नेतराम निषाद ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति को स्थायी स्वरूप देने के साथ यह पहल समाज को पौधारोपण, संरक्षण और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
• इन परिवारों ने लगाए रुद्राक्ष के 55 पौधे -(बॉक्स में )
रुद्राक्ष पौधों के लिए नागरिकों ने आर्थिक सहयोग देकर पौधे मंगवाए और श्रद्धाभाव के साथ उनका रोपण किया। वाटिका में पुरनेन्द्र सिन्हा, जामगांव आर, ताराचंद महतो, बेल्हारी, कामता पटेल आगेसरा,नेतराम निषाद किकीरमेटा,.सनत शर्मा, हलधर महामंल्ला,डॉ. रेवा साहू, प्रदीप तोमर,टीकम लाल चंद्राकर,रोमलाल साहू, नरेश महतो, भूषण चंद्राकर, बेल्हारी, कुलदीप तिवारी उतई, रीना चौधरी भिलाई,विजय कुमार सोनी दुर्ग, मंजू भारती अमित राठी,जितेन्द्र धनकर, विजय साहू, मोहित निषाद, डिकेंद्र अहीर बेल्हारी, ईश्वर सिन्हा, यादमल गोलछा, रामसिंह बंसोड, बेल्हारी, माधुरी नरोत्तम निषाद, सरपंच अकतई,रीवागहन, महेश साहू, नवागांव, शिव साहू मुकेश साहू,मनीष साहू, बेल्हारी ने पौधे रोपित किया।
• 2021 में यहाँ हुई थी जिले की पहली रुद्राक्ष वाटिका की स्थापना (बॉक्स में )
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत बेल्हारी द्वारा उपलब्ध कराई गई शासकीय भूमि पर युवा मित्र मंडल बेल्हारी ने रुद्राक्ष शोध संस्थान छत्तीसगढ़ के सहयोग से दुर्ग जिले की पहली रुद्राक्ष वाटिका स्थापित की थी। इसका शुभारंभ तत्कालीन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं रुद्राक्ष शोध संस्थान के अध्यक्ष आचार्य पं. गिरधर शर्मा की उपस्थिति में हुआ था। शुरुआत में यहां गंगटोक (सिक्किम) की शिवालिक पहाड़ियों से मंगाए गए 54 रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए थे, जो अब वृक्ष बनने की ओर अग्रसर हैं।इसी वाटिका को विस्तार देने और पूर्वजों की स्मृति को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से पौधारोपण का दूसरा चरण आयोजित किया गया। मुक्तिधाम परिसर में विकसित हो रहे भूतेश्वर महादेव स्थल पर रुद्राक्ष वाटिका अब धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण और स्मृति-संवर्धन के साझा संकल्प का केंद्र बन रही है।