19 गांवों की मानस चातकों की मौजूदगी में मानस शक्ति केंद्र झीट का गठन, भोपालमनी वर्मा को मिला अध्यक्षीय दायित्व

तहसील मानस संघ पाटन के पदाधिकारियों एवं मानस संतों की उपस्थिति में हुआ मनोनयन, 19 गांवों की मानस मंडलियों और मानस पथिकों ने की सहभागिता
पाटन। मानस शक्ति केंद्र क्रमांक 2 झीट-महूदा का सर्वसम्मति से निर्वाचन एवं पदाधिकारियों के मनोनयन का कार्यक्रम धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान भोपालमनी वर्मा को मानस शक्ति केंद्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में तहसील मानस संघ पाटन के पदाधिकारियों, मानस संतों, मानस पथिकों तथा क्षेत्र के 19 गांवों से पहुंचे मानस मंडलियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंच संचालन करते हुए रोहित साहू ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। निर्वाचन प्रभारी एवं तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष टीकाराम साहू सहित संघ के संरक्षक रामनारायण वर्मा, सचिव मुरली दास वैष्णव, सदस्य नरेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी दयानंद साहू तथा केंद्र क्रमांक 2 के पूर्व अध्यक्ष दानूराम पटेल की उपस्थिति में मनोनयन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

ये पदाधिकारी हुए मनोनीत

मानस शक्ति केंद्र क्रमांक 2 के लिए भोपालमनी वर्मा अध्यक्ष, सेवाराम साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती सुधा वर्मा महिला उपाध्यक्ष, राजाराम यदु सचिव, वीरेंद्र साहू (महुड़ा) कोषाध्यक्ष, रमेश कौशिक संयोजक, गायत्री साहू (करगा) महिला संयोजक, रोहित साहू मीडिया प्रभारी, नेमीचंद संगठन सचिव तथा संतोष पटेल (झीट) युवा संगठन के दायित्व के लिए मनोनीत किए गए। नारायण प्रसाद को तहसील प्रतिनिधि का दायित्व सौंपा गया। संरक्षक मंडल में डामन पटेल, नंदकुमार पटेल, श्रवण साहू (झीट), कोमल साहू (खुड़मुड़ी), पूरन साहू, संतराम (घुघवा) तथा प्रहलाद वर्मा (गभरा) को शामिल किया गया।

मानस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प

कार्यक्रम में केंद्र क्रमांक 1 के सचिव सनत गजपाल सहित नंदकुमार यदु, टोमन साहू, बिसेसर यादव, राधेश्याम यादव, योगेश साहू, अनिल पटेल, कन्हैया राम, रमेश कुमार, श्रीमती मालती साहू, सरिता वर्मा, सुनीता चंद्राकर, सुनीति रामटेके, बिसेलाल साहू सहित अन्य मानस प्रेमी उपस्थित रहे। मानस संतों के सानिध्य में संपन्न इस आयोजन में क्षेत्र की मानस मंडलियों और मानस पथिकों की सहभागिता ने रामचरितमानस के प्रचार-प्रसार तथा धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के सामूहिक प्रयास को रेखांकित किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थितजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *