पंचायत प्रतिनिधियों,विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की
रानीतराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला डीघारी में ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो जामगांव आर मंडल अध्यक्ष उलुभम बंछोर विशेष रूप से शामिल हुए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उलुभम बंछोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और संकल्प से जोड़कर मनाया जा रहा है। दीप प्रज्वलन के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक डोमन वर्मा, ग्राम पंचायत औसर डीघारी की सरपंच प्रियलता महिपाल, उपसरपंच भूपेश निर्मलकर, लेकेश्वर धीवर, गणेश्वर ठाकुर, देवनाथ, अंकेश महिपाल, मुस्कान, रामकुमारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने भी आयोजन में सहभागिता निभाई।