जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम बेल्हारी में विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए। ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। ग्राम पंचायत भवन में उपसरपंच मनीष चंद्राकर, सचिव कामता पटेल एवं रोजगार सहायक उत्तम रिगरी की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किए गए। वहीं अटल चौक में भाजपा बूथ अध्यक्ष रामसिंह बंसोड, यादमल गोलछा, महेश साहू सहित बिहान समूह की महिलाओं ने दीप प्रज्वलित किए। सेवा सहकारी समिति एवं जिला सहकारी बैंक परिसर में मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष नेतराम निषाद, प्राधिकृत अध्यक्ष रूप सिन्हा, शाखा प्रबंधक आरएस सिन्हा एवं भूषण वर्मा की मौजूदगी में दीप जलाए गए।
स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर में एसएमसी अध्यक्ष मनीष चंद्राकर एवं प्राचार्य रीना चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम सरस्वती मंदिर में पंचदीप समर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सेजेस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘आशीर्वाद के दीप’ प्रज्वलित किए। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हो रहा सेवा संकल्प अभियान दीप प्रज्वलन के माध्यम से ज्ञान, आशा, सेवा और सकारात्मक संकल्प का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीप जलाने के आयोजन को केवल राजनीतिक चश्मे से देखना उचित नहीं है। यह अवसर जनमानस को सेवा के संकल्प से जोड़ने और समाज व राष्ट्रहित के दायित्वों के प्रति जागरूक करने का भी है।
प्राचार्य रीना चौधरी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण का स्थान है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, मेहनत, अनुशासन एवं अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता देवेंद्र साहू ने किया। इस दौरान जितेंद्र धनकर, टाल सोनवानी, भेन चंद्राकर, जागेंद्र प्रजापति, उदय यादव, चंदा चक्रधारी, तनूजा प्रजापति, रितु धनकर, संतोषी साहू, सीमा धनकर, शिक्षक तोषण लाल साहू, विजय साहू, धारा साहू, सरस्वती चतुर्वेदी, तुषार कामरे, हेमंत प्रजापति, जयंत सिन्हा, राकेश प्रजापति, संतोष मरकंडे, उमेश महतो, सुरेश कुर्रे, परमेश्वर चक्रधारी, हेमंत शर्मा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।