बटरेल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती, जिपं सभापति कल्पना साहू सहित ग्रामीणों ने किया महापुरुषों को नमन

बटरेल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती, जिपं सभापति कल्पना साहू सहित ग्रामीणों ने किया महापुरुषों को नमन

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम बटरेल में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं शास्त्रीजी की सादगी, त्याग, अनुशासन और देशसेवा की भावना हमें राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष अभयराम ठाकुर, सरपंच एमन आठे, उपसरपंच बसंत साहू, पंच कमलेश साहू, प्राचार्य टी.के. पिपरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, सूरज निर्मलकर, कमलेश यादव, अभिषेक सेन सहित अन्य मंचासीन रहे।

इस अवसर पर चंद्रकिशोर साहू, हेमंत सेन, शैलेंद्र साहू, अनेश्वर साहू, विनेश देवांगन, अश्वनी दाऊ, तेजराम आठे, गगन कुमार, कुमान साहू, उत्तम साहू, राजेश साहू, गुलशन शांडिल्य, रोशन निर्मलकर, बीरेंद्र शांडिल्य, भूपेंद्र, ओमप्रकाश, रूपराम, गंगाधर, चेतक, ओंकार, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *