भनसूली (के) में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी, दही लूट और कलश यात्रा ने बांधा समाँ,यादव समाज के आयोजन में श्रद्धालुओं ने की श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना

भनसूली (के) में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी, दही लूट और कलश यात्रा ने बांधा समाँ,यादव समाज के आयोजन में श्रद्धालुओं ने की श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना

रानीतराई। महापर्व कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम भनसूली (के) में स्थानीय यादव समाज के तत्वावधान में जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना, कलश यात्रा, विभिन्न चौक में दही लूट सहित अनेक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू, सरपंच भगवती मुकेश साहू, उपसरपंच पद्मभूषण साहू, ग्रामीण अध्यक्ष हुलेश साहू, डॉ. हेमंत साहू, गोपाल साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की मंगलकामना की।
इस दौरान दही लूट कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। विभिन्न चौकों में आयोजित दही लूट में युवाओं एवं बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। धार्मिक आयोजन के साथ रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

मौके पर मुख्य अतिथि अशोक साहू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर भी है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए गांव की एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। जनपद सदस्य दिनेश साहू ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे समाज को प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ती है। कार्यक्रम में भीम यादव, भुवन यादव, गुहलेद यादव, परस यादव, छन्नू यादव, डॉ. केके साहू, नंदकुमार साहू, गोपाल साहू, ठाकुर यादव, महेश साहू, रामेश्वर यादव, नंदकिशोर यादव, बलदाऊ, हरिश्चंद्र, लक्ष्मण, महेश यादव, इंदिया यादव, लीला बाई, राधा बाई, भोजराम यादव, जोहन यादव सहित यादव समाज एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *