टेमरी में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन,कांग्रेस नेता अशोक बोले -खेलों से बढ़ता है आत्मविश्वास

टेमरी में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन,कांग्रेस नेता अशोक बोले -खेलों से बढ़ता है आत्मविश्वास

जामगांव आर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्टार क्रीड़ा मंडल एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में ग्राम टेमरी में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। वहीं विशेष अतिथियों के रूप में सरपंच वरुणदेव नेताम, सुरपा सरपंच चन्द्रहास साहू, पूर्व सरपंच चंद्रभान साहू, रामदास मानिकपुरी, विष्णु साहू, खेदू साहू एवं रोहित ठाकुर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अशोक साहू ने कहा कि कबड्डी तन और मन दोनों को स्फूर्ति प्रदान करने वाला खेल है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करता है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए स्टार क्रीड़ा मंडल एवं ग्रामवासियों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उपस्थित अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *