मां वृंदा देवी धाम में आगेसरा में संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता का शुभारंभ,कांग्रेस नेता अशोक बोले -“जहां रामधुनी गूंजती है, वहां केवल भक्ति नहीं—संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकता भी जन्म लेती है

मां वृंदा देवी धाम में आगेसरा में संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता का शुभारंभ,कांग्रेस नेता अशोक बोले -“जहां रामधुनी गूंजती है, वहां केवल भक्ति नहीं—संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकता भी जन्म लेती है

जामगांव आर। मां वृंदा देवी धाम आगेसरा में आदर्श गणेश उत्सव समिति एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता का शुभारंभ धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संघ पाटन के अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जनपद सदस्य पाटन अजय साहू, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष भेष आठे, सरपंच अमित अग्रवाल, रमाकांत साहू, मंडल अध्यक्ष कपूर साहू, सेक्टर प्रभारी वीरेन्द्र साहू सहित डॉ. डाकेश्वर साहू, कमलेश्वर साहू, डॉ. तुकाराम निषाद, तिलोचन कलिहारी, चन्द्रगुप्त साहू, जसवंत लाल साहू एवं योगेश यादव उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अशोक साहू ने कहा कि “सियाराम हम सबके कण-कण में बसे हैं। राम केवल हमारी आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य, सेवा और सद्भाव के प्रतीक हैं। रामधुनी जैसे आयोजन हमारी संस्कृति और हमारी पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। सरपंच संघ पाटन अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि रामधुनी प्रतियोगिता हमारी ग्रामीण लोक-संस्कृति और धार्मिक परंपरा का जीवंत स्वरूप है। ऐसे आयोजनों से गांवों में आध्यात्मिक वातावरण के साथ सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

तीन दिनों तक चलने वाली इस संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता में विभिन्न रामधुनी मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर सरजू राम साहू, राजकुमार साहू, गोपीलाल साहू, संतराम साहू, विजय सोनी, रामकुमार साहू, अशोक सोनी, नंदकुमार पटेल, घांसीराम पटेल, लखनलाल साहू, नुरेन्द्र साहू, केशव सोनी, रोहित साहू, झुनकू साहू, भानु साहू, उत्तम पटेल, मनहरण पटेल, दुर्गेश तेजस्वी, पुरुषोत्तम पटेल, चंद्रशेखर साहू, योगेश साहू, दीनानाथ साहू, रेखराम निषाद सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *