“माता भगवती देवी शर्मा की जन्म जयंती पर ‘साधना से सेवा’ का संकल्प, गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में दिनभर चला अखंड जप, संकल्प दीप महायज्ञ से हुआ समापन

“माता भगवती देवी शर्मा की जन्म जयंती पर ‘साधना से सेवा’ का संकल्प, गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में दिनभर चला अखंड जप, संकल्प दीप महायज्ञ से हुआ समापन

जामगांव आर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के सूत्र संचालक युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के जन्म जयंती को साधना, सेवा, संस्कार और समाज निर्माण के संकल्प के रूप में मनाते हुए रविवार को गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी सहित क्षेत्र के सभी प्रज्ञा मंडलों एवं चेतना केंद्रों में एक साथ, एक समय पर अखंड जप एवं सामूहिक साधना का आयोजन किया गया। प्रातः 6 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस साधना क्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों एवं साधकों ने सहभागिता की। गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में दिनभर चली सामूहिक साधना के पश्चात शाम को संकल्प दीप महायज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने सविता देव के नाम आहुतियां समर्पित करते हुए आत्मपरिष्कार, परिवार निर्माण, संस्कार जागरण, सामाजिक समरसता और लोकमंगल की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समन्वयक अशोक सिंह ने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष किसी व्यक्तित्व की स्मृति तक सीमित रहने का अवसर नहीं, बल्कि गुरुसत्ता के जीवन मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान है। साधना से आत्मबल, सेवा से समाजबल और संस्कारों से राष्ट्रबल का निर्माण होता है। इसी विचार को लेकर गायत्री परिवार द्वारा क्षेत्र में साधना, सेवा एवं जनजागरण के कार्यों को और व्यापक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। शांतिकुंज की बैठक से लौटे ट्रस्टी कौशल आडिल ने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर को गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में ट्रस्ट मंडल की बैठक आयोजित होगी। बैठक में जन्मशताब्दी वर्ष के प्रयाज अभियान को गति देने, शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त नए निर्देशों तथा ट्रस्ट मंडल के पुनर्गठन सहित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में प्रबंध ट्रस्टी जगन्नाथ देवांगन, सियाराम चंद्राकर, भागवत वर्मा, मनहारण साहू, महेंद्र बंछोर, दीनबंधु आसनी, मनीष चंद्राकर, टाल सिंह ठाकुर, समीर चंद्राकर, लीला सिंह, पुष्पा बंछोर, शारदा चौहान, गुलायची वर्मा, मीना चंद्राकर, माला चंद्राकर, रमा गुप्ता, सीता बंछोर, सत्यभामा बंछोर, सुभद्रा साहू, खेमिन साहू, कुंती साहू, ईश्वरी साहू, अरुण चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन एवं साधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *