
रानीतराई। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की सदस्य एवं जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने रविवार को अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण अंदाज में मनाते हुए इसे जनसरोकार, सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा। उनके जन्मदिन के अवसर पर पाटन विधानसभा क्षेत्र में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एवं राजनीतिक सक्रियता नजर आई। जन्मदिन की शुरुआत श्रीमती साहू ने मां वृंदा देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना से की। इसके बाद वे ग्राम आगेसरा में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने रानीतराई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को फल की टोकरियां वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच अपना जन्मदिन मनाया।
इसके बाद श्रीमती साहू धर्मनगरी कौही पहुंचीं, जहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जन्मदिन के अवसर को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए उन्होंने कदम्ब का पौधा रोपा और लोगों से पौधरोपण के साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।
कौही में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे भी पहुंचीं और कल्पना नारद साहू को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्रीमती साहू का स्वागत करते हुए केक काटकर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के बहाने धार्मिक आस्था, जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और कार्यकर्ताओं से संवाद—इन सभी गतिविधियों ने कार्यक्रम को राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनाया। हालांकि कार्यक्रम का केंद्र किसी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के बजाय जनसरोकार और सामाजिक संदेश रहा।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, ग्राम पंचायत कौही की सरपंच लीना साहू, ग्राम पंचायत तरीघाट की सरपंच चंद्रिका साहू सहित योगेश्वर साहू, हेमलाल साहू, गुमान साहू, राजेश साहू, सुरेश साहू, पवन साहू, संजू साहू, भागवत सिन्हा, नरेंद्र साहू, विजय साहू, उकेश साहू, नारायण साहू, डोमन साहू, अभिषेक सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।