मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-6 रानीतराई का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न, योगेश ठाकुर पुनः बने अध्यक्ष

मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-6 रानीतराई का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न, योगेश ठाकुर पुनः बने अध्यक्ष

रानीतराई। पाटन ब्लॉक के मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-6 रानीतराई का निर्वाचन एवं नई कार्यकारिणी का मनोनयन कार्यक्रम शनिवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें योगेश ठाकुर को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित मानस पथिकों, मानस मंडली के सदस्यों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात श्री थानु राम देवांगन ने चुनावी प्रक्रिया संचालन करते हुए निर्वाचन एवं मनोनयन की प्रक्रिया प्रारंभ की। निर्वाचन मनोनयन के मुख्य प्रभारी तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष टीकाराम साहू एवं उमाशंकर शर्मा (भगवताचार्य, भरर) की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष योगेश ठाकुर (पुनः निर्वाचित, उपाध्यक्ष: पूरेन्द्र रघुवंशी,महिला उपाध्यक्ष शशिकला टिकहरिया,सचिव मोहित कुमार (बरबसपुर),कोषाध्यक्ष भुनेश्वर मंडावी,संयोजक: रमेश मंडावी (बीजाभाठा),मीडिया प्रभारी कु. लीना मानिकपुरी,सलाहकार किशोर कुमार एवं विजय विश्वकर्मा,सह-संयोजिका उल्फी निषाद

कार्यक्रम में रामनारायण वर्मा (अरसनारा), गरीबदास साहू (खर्रा), लेखनी वर्मा करेला, पुनेश्वर साहू, दयानंद साहू, कामता प्रसाद साहू (कौही), सत्यनारायण टिकरिया सहित विभिन्न ग्रामों से आए मानस पथिक एवं मानस मंडली के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कोमल साहू, अरुण कश्यप (रोहित), भुनेश्वर मंडावी (खुड़मुड़ी), भोपालमणि, सनत गजपाल, पूरेन्द्र रघुवंशी (चुलगहन), टेमन ठाकुर (खम्हरिया), किशोर कुमार (बरबसपुर), चुरामन एवं हरिराम सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *