‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई कल्पनाशक्ति, चित्रकला और भाषण के जरिए विद्यार्थियों ने रखा विकसित भारत का विजन ! सांसद विजय बघेल ने पाटन में प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

पाटन। ‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, पाटन में ‘राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान छात्राओं ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार एवं भाषण प्रस्तुत किए। सांसद विजय बघेल ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकलाओं का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच की सराहना की।.कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, योगेश निक्की भाले, नीलम चंद्राकर, हर्षा लोकमणी चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, दयानंद सोनकर, राजा पाठक, रानी बंछोर, राजेश चंद्राकर, राजू रुपेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र सिगौर, प्रकाश बिजौर, कुनाल वर्मा, निशा सोनी, मिलन देवांगन सहित एसएनसी एवं सेजस समेत विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प भारत को विकसित एवं विश्व में अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।

• बच्चों की कल्पना में दिखाई दिया विकसित भारत का सपना : विजय बघेल

सांसद विजय बघेल ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने मन में बसे भारत के भविष्य को चित्रों और विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया है। बच्चों की प्रतिभा और उनकी सोच प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जीवन में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है प्रयास करना और किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का साहस रखना। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सभी को भारत के जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद निरंतर सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाया गया है।

सांसद बघेल ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर लगातार आगे बढ़ रहा है और अर्थव्यवस्था सहित अनेक क्षेत्रों में देश ने प्रगति की है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया। अब वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि भारत को विकसित और सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि देश का प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर एक कदम आगे बढ़ाने का संकल्प ले, तो पूरा देश आगे बढ़ सकता है। स्वच्छ भारत अभियान का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर शुरू हुआ अभियान आज व्यापक जनभागीदारी और मिशन का रूप ले चुका है।

कार्यक्रम में एबीईओ प्रदीप कुमार महिलांग, जे.पी. पाण्डेय, प्रदुमन लाल सिन्हा, कविता साहू, उषा चंद्राकर, मीरा, अनिल कुमार खेजा, मार्कण्डेय, सुरेश कुमार तिवारी, गुलेश्वर वर्मा, महेंद्र बहादुर, कामिनी साहू, योगिता साहू, हेमलता भाटिया एवं प्रदीप महिलांग सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *