रक्षाबंधन से पहले वेतन जारी, कर्मचारी संघ ने जिला प्रशासन का जताया आभार

दुर्ग। रक्षाबंधन पर्व से पहले शासकीय कर्मचारियों का वेतन जारी किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। कर्मचारी संघ की ओर से रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर, दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया था। संघ की मांग पर जिला प्रशासन ने त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए पर्व से पूर्व ही कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया। वेतन समय पर जारी होने से जिले के शासकीय कर्मचारियों में खुशी और संतोष का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन मिलने से वे अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मना सकेंगे।

संघ ने इस त्वरित निर्णय और सकारात्मक पहल के लिए जिला प्रशासन दुर्ग, जिला कलेक्टर, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी तथा कोषालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई किए जाने से कर्मचारियों का प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए पुनः धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *