रायपुर, 26 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार रामलाल चौहान को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं वेदराम मनहरे को आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आयोग में तीन सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें सौरव सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे शामिल हैं।
राज्य सरकार द्वारा की गई इन नियुक्तियों के बाद अनुसूचित जाति आयोग के कामकाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। आयोग अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े अधिकारों, समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों पर काम करता है। सरकार की इस नियुक्ति को अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों के निराकरण और उनके हितों की प्रभावी पैरवी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।