राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22-23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर से जगदलपुर तक कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल…जानिए पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22-23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर से जगदलपुर तक कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल…जानिए पूरा कार्यक्रम

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम में स्मारक सिक्का जारी करने, नुआखाई पर्व के आयोजन और बस्तर दशहरा के सार्वजनिक कार्यक्रम में सहभागिता शामिल है।

22 अक्टूबर: रायपुर में स्मारक सिक्का जारी करेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे वे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस आयोजन में सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

23 अक्टूबर: मां दंतेश्वरी के दर्शन, मुरिया दरबार में सहभागिता

राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे वे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

रायपुर से बस्तर तक सांस्कृतिक आयोजनों पर रहेगा फोकस

राष्ट्रपति के दो दिवसीय प्रवास में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक आस्था और सार्वजनिक आयोजनों को विशेष स्थान दिया गया है। रायपुर में नुआखाई पर्व के कार्यक्रम से लेकर जगदलपुर में बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार तक उनकी सहभागिता प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए संबंधित कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *