रिसाली के कल्याणी शीतला तालाब में चला स्वच्छता अभियान, विधायक ललित चंद्राकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

रिसाली के कल्याणी शीतला तालाब में चला स्वच्छता अभियान, विधायक ललित चंद्राकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

रिसाली। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम रिसाली द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मरोदा-रिसाली स्थित ऐतिहासिक कल्याणी शीतला मंदिर तालाब परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक समय’ के संकल्प के साथ आयोजित अभियान में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान किया। अभियान के दौरान तालाब में फैली जलकुंभी एवं परिसर में मौजूद गंदगी की सफाई की गई। विधायक ललित चंद्राकर ने स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान किया और स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाते हुए नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश को स्वच्छता की दिशा में नई सोच और नई दिशा दी है। जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह तालाब, मंदिर और सार्वजनिक स्थल भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर रिसाली के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नगर निगम रिसाली द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताते हुए रिसाली को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अभियान में मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री नरेंद्र निर्मलकर, पुनाराम कलिहारी, नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, शिखा तिवारी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरे, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, पार्षद विधि यादव, धर्मेंद्र भगत, हरीश नायक, विक्की चंद्राकर, सारिका साहू, सरिता देवांगन, शीला नारखड़े, विलास बोरकर, ईश्वरी साहू, गजेंद्री कोठारी, माया यादव, सविता धवज, रमा साहू तथा प्रदेश कन्या संयोजिका डॉ. संस्कृति वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। इसके अलावा केशव महिपाल, रुपेश यादव, रंग बहादुर, अजीत चौधरी, राजू राम, धनुष यादव, प्रेम साहू, परमेश्वर महिलांग, संध्या वर्मा, पूर्णिमा दास, मधु कोरी, नवीन सिन्हा, सुनील साहू, भूपेंद्र बेलचंदन, मोंगरा देशमुख, डी. साईं, लक्ष्मण राव, राजेश्वरी पसीने, अनुपमा गोस्वामी, श्वेता यादव, सुनीता कोसरे, बॉबी दास, पूनमचंद सपहा, नरेश कोठारी, तेजेश्वी सोनवानी, खिलेश, बानु साहू, सतीश दुबे, पार्वती कुर्रे, दुर्गेश साहू, सचिन गोस्वामी, रंजन, करुणा यादव, करुणा श्रीवास सहित मंडल के कार्यकर्ता एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *