सरपंचों की एकता के लिए बड़ा कदम: 8 सितंबर को रायपुर में होगा ‘प्रदेश सरपंच महासंघ छत्तीसगढ़’ के गठन एवं एकीकरण पर मंथन -दो संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल

सरपंचों की एकता के लिए बड़ा कदम: 8 सितंबर को रायपुर में होगा ‘प्रदेश सरपंच महासंघ छत्तीसगढ़’ के गठन एवं एकीकरण पर मंथन -दो संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरपंचों की एकता, अधिकार और सम्मान को लेकर प्रदेश स्तर पर एकजुटता की पहल की जा रही है। इसी उद्देश्य से ‘प्रदेश सरपंच महासंघ छत्तीसगढ़’ के गठन एवं एकीकरण को लेकर प्रदेशभर के सरपंचों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक 8 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 11:30 बजे रायपुर के ताराचंद साहू सभागार, भामाशाह छात्रावास, साहू कॉम्प्लेक्स, टिकरापारा में होगी। आयोजकों ने प्रदेश के सभी सरपंचों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की है।

दोनों संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल

आयोजकों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में संचालित ‘छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ’ एवं ‘सरपंच संघ छत्तीसगढ़’ से जुड़े सरपंच साथियों को एक मंच पर लाकर ‘प्रदेश सरपंच महासंघ छत्तीसगढ़’ के रूप में संगठित करने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक का उद्देश्य आपसी मतभेद और गुटबाजी से ऊपर उठकर सरपंचों के हितों, अधिकारों और सम्मान के लिए एक मजबूत एवं सर्वमान्य प्रदेश स्तरीय महासंघ का गठन करना है।

‘एक प्रदेश-एक मंच-एक आवाज’ का संकल्प

बैठक को लेकर सरपंच महासंघ की ओर से ‘दो संगठन नहीं—एक महासंघ, गुटबाजी नहीं—एकता चाहिए, व्यक्तिगत हित नहीं—सरपंचों का हित सर्वोपरि’ का संदेश दिया गया है।आयोजकों ने कहा कि ‘एक प्रदेश एक मंच एक आवाज’ के संकल्प के साथ सभी सरपंचों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरपंचों की एकता ही उनके अधिकारों और सम्मान की आवाज को मजबूती प्रदान करेगी। बैठक में प्रदेश स्तरीय महासंघ के गठन, संगठनात्मक एकीकरण और आगामी दिशा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा एवं निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। आयोजकों ने सभी सरपंच साथियों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए सुबह 11:30 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *