
पाटन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवं जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा के निवास पहुंचकर उनकी कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा दोनों के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने की भावना का उत्सव है। राखी का पवित्र धागा भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह और विश्वास को और मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करे तथा प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।