सेजस अध्यक्ष चंद्राकर ने जन्मदिन पर पितरों की स्मृति में 350 बच्चों को कराया नेवता भोज, बेल्हारी स्कुल में पौधारोपण कर बांटी गायत्री मंत्रलेखन पुस्तक-

जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेल्हारी में शुक्रवार को शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने अपना 49वां जन्मदिन विद्यार्थियों के बीच सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया। अपने पितरों एवं पूर्वजों की स्मृति को समर्पित इस आयोजन में उन्होंने विद्यालय के 350 छात्र-छात्राओं को नेवता भोज कराया।  इस अवसर पर सेजस अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय परिसर में कदंब और मौलश्री के पौधे रोपित किए। वहीं, विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से परिचित कराने के उद्देश्य से वेदमाता गायत्री के मंत्रलेखन पुस्तक का वितरण करते हुए बच्चों से अपनी संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जुड़े रहने का आग्रह किया।.शाला परिवार, शाला प्रबंध समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने विद्यार्थियों के साथ सहभोज किया। 

इस मौके पर प्राचार्य रीना चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि जन्मदिन को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और पूर्वजों की स्मृति से जोड़ना अनुकरणीय उदाहरण है। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य रीना चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,वरिष्ठ व्याख्याता वाय के साहू,संकुल समन्वयक कमलेश साहू, पूर्व सरपंच जीतेश्वरी महमल्ला,भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोर,सांसद प्रतिनिधि यादमल गोलछा,पालक समिति अध्यक्ष महेश साहू,प्रदीप तोमर,हलधर महमल्ला,मंडल महामंत्री पूर्णनेन्द्र सिन्हा, रामसिंह बंसोड,ईश्वर सिन्हा,भूषण चंद्राकर, कुंदन सिन्हा,मनीष साहू, समीर साहू,इसु बंसोड,संदीप शर्मा, अमित राठी,तुषार कामरे, खुशबु मिश्रा, हेमंत प्रजापति,लीलाधर सूर्यवंशी,अभिषेक सेन,मुकेश साहू,जितेंद्र धनकर, ताराचंद महतो,केके जायसवाल, नीता वर्मा,सीके साहू, अमनदीप सोनी, संतोष लहरे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *