DRS SAGES में दोपहर 12:30 बजे विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, सतनाम भवन में 1:30 बजे होगा सेवा शिविर
पाटन। सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार को केंद्र में रखते हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड पाटन में 1 अक्टूबर को ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता तथा सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रमों में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे DRS SAGES पाटन में विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विद्यार्थी अपनी रचनात्मक सोच, कल्पनाशीलता और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे सतनाम भवन, पाटन में सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और जरूरतमंदों तक सेवा गतिविधियों को पहुंचाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल विद्यार्थियों, युवाओं एवं उपस्थित नागरिकों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करेंगे। वे विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम प्रतिभा और सेवा को एक साथ जोड़ने वाला आयोजन होगा। जहां प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को मंच मिलेगा, वहीं सेवा शिविर के जरिए समाज के प्रति संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने दी।