सेवा संकल्प अभियान : बोरवाय स्कूल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में विकास तो भाषण में टेकेंद्र रहे अव्वल ! भाजपा नेता नरेश बोले -शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ें विद्यार्थी

सेवा संकल्प अभियान : बोरवाय स्कूल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में विकास तो भाषण में टेकेंद्र रहे अव्वल ! भाजपा नेता नरेश बोले -शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ें विद्यार्थी

जामगांव आर। देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोरवाय में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं विचारों को प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से अपने विचारों और कल्पनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के छात्र विकास कुमार ने चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा आठवीं के छात्र टेकेंद्र चंद्राकर ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का अतिथियों एवं शिक्षकों ने उत्साहवर्धन किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम प्रभारी एवं मुख्य अतिथि शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगांव आर के अध्यक्ष नरेश केला रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता को व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में प्रधानपाठिका छत्रेश्वरी मंडावी, शिक्षक गण लक्ष्मी कतलम, टामेश्वरी साहू, योगेंद्र ठाकुर, उपसरपंच रुपलाल साहू,किरण साहू, विजय देवांगन,अशोक साहू,भारत साहू,चंद्रशेखर सहित शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *