
जामगांव आर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की सूत्र संचालिका माता भगवती देवी शर्मा के अवतरण दिवस के अवसर पर 20 सितंबर को गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी एवं प्रज्ञा मंडल बटरेल में विशेष आध्यात्मिक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रातः 6 बजे से शाम 6 बजे तक साधकों द्वारा अखंड समूह जप किया जाएगा। वहीं शाम के समय संकल्प दीप महायज्ञ का आयोजन होगा।आयोजन में दोनों केंद्रों से जुड़े सैकड़ों साधक विश्व कल्याण एवं जन-जन के मंगल की भावना के साथ सामूहिक रूप से जप-साधना करेंगे।
शक्तिपीठ के समन्वयक अशोक सिंह ने बताया कि माता भगवती देवी शर्मा के अवतरण दिवस के अवसर पर देशभर के प्रज्ञापीठ, प्रज्ञा संस्थान, चेतना केंद्र एवं प्रज्ञा मंडलों में एक साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने गायत्री परिवार से जुड़े सभी परिजनों से आयोजन में सहभागी बनने तथा सामूहिक साधना के माध्यम से विश्व कल्याण की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सामूहिक जप और दीप महायज्ञ के माध्यम से साधक आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव एवं लोकमंगल का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।