रायपुर, 27 अगस्त। संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा संचालित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र, SLCA, ODIC, CBPLI प्रोजेक्ट तथा 36गढ़ कॉलेज के MSW छात्र-छात्राओं के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर के शंकर नगर चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं” विषय के माध्यम से आम लोगों को नशे से दूर रहने तथा सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं और समिति के सदस्यों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करना था। जागरूकता अभियान की ट्रैफिक विभाग द्वारा भी सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि नशामुक्त समाज और सुरक्षित सड़क व्यवस्था के लिए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।