
जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “प्रबुद्धजन विशेष जनसंपर्क अभियान” के तहत भाजपा जामगांव आर मंडल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पाटन विधानसभा प्रभारी एवं सीएसआईडीसी के चेयरमैन राजीव अग्रवाल जामगांव आर पहुंचे और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर सार्थक संवाद किया।
अभियान के दौरान श्री राधेरमन चंद्राकर, श्री नेतराम वर्मा, श्री छबिलाल निषाद, डॉ. के.एस. देवांगन एवं श्री विजय चंद्राकर सहित विभिन्न प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यों और राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण पर चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाना है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, गरीब कल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, मंडल महामंत्री निर्मल जैन एवं पूर्णेन्द्र सिन्हा, जनपद सभापति रवि सिन्हा, सुरेश साहू, ईश्वर यादव, देवेंद्र चंद्राकर, श्रीकांत चंद्राकर, सरपंच माधुरी निषाद, नरोत्तम निषाद, प्राधिकृत अधिकारी भगवान सिंह चंद्राकर, जिला मंत्री शैलेंद्री मंडावी, शासकीय महाविद्यालय अध्यक्ष नरेश केला, महिला मोर्चा महामंत्री नंदनी साहू, उपसरपंच मुकेश साहू, कार्यालय मंत्री मैंघनाथ सागरवंशी, बूथ अध्यक्ष सीताराम साहू, आईटी सेल प्रमुख अंगेश्वर साहू, अनिल देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।