सुरपा में बाबा गुरुघासीदास की 269वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई,भाजयुमो नेता नारद ने कहा-जयंती का पर्व समाज में सत्य, अहिंसा, समानता का सन्देश देता है…

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम सुरपा में सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के भाव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो अध्यक्ष एवं सेवा सहकारी समिति सुरपा के अध्यक्ष नारद साहू शामिल हुए।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन के सभापति रवि सिन्हा, ग्राम पंचायत सुरपा के सरपंच चंद्रहास साहू, उपसरपंच तेजराम देवांगन, बूथ अध्यक्ष देवानंद देवांगन सहित श्रीराम साहू, अभिषेक सेन मंचासीन रहे।इस दौरान भाजयुमो नेता नारद ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जयंती का पर्व समाज में सत्य, अहिंसा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है।

इस अवसर पर “मनखे-मनखे एक समान” की भावना को आत्मसात करते हुए सतनामी समाज के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जातीय समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए अपने अनुशासित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जयंती के अवसर पर सत्य और समानता के उद्घोष के साथ शोभायात्रा निकाली गई तथा जैतखाम की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्री गिरधर नारंग, चंद्रहास मौर्य, नारायण मारकंडे, त्रिलोचन मारकंडे, संतोष मारकंडेय, मनोज खूंटे, एनएस खिलाड़ी, देवेंद्र टंडन, नोहर बघेल, संजय मारकंडे, अनीश कुमार, विवेक कुमार नारंग सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *