बटंग में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 24 जून को — सांसद विजय बघेल होंगे शामिल..

पाटन | विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल बटंग में दिनांक 24 जून 2025, मंगलवार को सुबह 11 बजे से विकासखंड स्तरीय “शाला प्रवेश उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शिक्षा सत्र 2025-26 में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल (दुर्ग लोकसभा) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से कमलेश वर्मा (अध्यक्ष, शिक्षा समिति, जनपद पाटन), नीलम राजेश चंदाकर (सदस्य, जिला पंचायत पाटन),योगेश निक्की भाले (अध्यक्ष, नगर पंचायत पाटन),भाजपा मण्डल अध्यक्ष गण कमलेश साहू, ज्योतिप्रकाश साहू, रानी बंछोर, बाबा वर्मा, अशोक निषाद,गैन्दू राम सरपंच सहित पाटन जनपद के सभी सदस्य गण शामिल होंगे।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *