सांसद विजय बघेल और रजनी बघेल की शादी की 40 वीं सालगिरह: राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने दी बधाई…

भिलाई । 23 जून 2025 को भिलाई शहर एक यादगार समारोह का साक्षी बना, जब दुर्ग सांसद विजय बघेल और उनकी धर्मपत्नी रजनी बघेल ने अपनी शादी की 40वीं सालगिरह सादगी और उल्लासपूर्ण ढंग से मनाई। इस अवसर पर प्रदेश की राजनीति और समाज की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं और दंपती को दीर्घायु व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने बघेल दंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके रिश्ते की मजबूती और समाज में उनकी सकारात्मक भूमिका की सराहना की। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्रकार, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, सावलाराम डाहरे समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल हुए।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और बघेल परिवार के समर्थकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हर कोई इस खुशी के मौके पर सहभागी बनकर सांसद दंपती को बधाई देने के लिए उत्सुक दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *