जामगांव आर । डॉ. भीमराव अंबेडकर के “शिक्षा, समानता और अवसर सबके लिए” के स्वप्न को साकार करने की दिशा में सेजेस जामगांव आर के अटल टिंकरिंग लैब में एटीएल कम्युनिटी दिवस के अवसर पर 3D प्रिंटर पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य चेतना ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अटल प्रभारी विनीता सुधीर के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार आसकरण जैन तथा विशिष्ट अतिथि सरपंच रूपेंद्र शुक्ला,सामाजिक कार्यकर्ता किशोर साहू, एसएमडीसी अध्यक्ष अंगेश्वर साहू,भारती सोनबेर एवं संकुल समन्वयक रूपेश साहू कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षक चंद्रकांत साहू ने कार्यशाला की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों को 3D प्रिंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि श्री जैन ने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार, संयम, अनुशासन एवं एकता के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। सरपंच श्री शुक्ला एवं अन्य अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन टोपेश्वरी सिन्हा एवं नंदा सोनी ने किया। इस अवसर पर दोनों माध्यमों के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।