रायपुर में 30 अप्रैल को राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक…

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  बुधवार 30 अप्रैल 2025 को  सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय  (महानदी भवन )में आयोजित होगी।

मंत्रिपरिषद की यह बैठक आगामी योजनाओं, बजट व्यय, सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों एवं शासन की प्राथमिकताओं की समीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में सभी मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागीय सचिव उपस्थित रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही पिछली योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा तथा आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा इस बैठक के माध्यम से प्रदेश की जनता को सुशासन एवं पारदर्शिता का संदेश देने की तैयारी की जा रही है। आम जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, यह बैठक शासन की नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *