जामगांव-आर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आगामी 5 अक्टूबर को जामगांव आर में उपखण्ड स्तरीय विजयादशमी उत्सव मनाया जाएगा,इसके अंर्तगत नगर में भव्य पथ संचलन एवं प्रगट उत्सव भी होगा ।संघ के कार्यवाह उमाशंकर साहू एवं संघचालक लीलाधर वर्मा ने बताया कि राष्ट्र की संस्कृति और समाज में पुरुषार्थ व शक्ति जागरण का प्रतीक पर्व विजयादशम संघ के कार्यारंभ को 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह आयोजन और भी भव्य रूप धारण करेगा ।।पहला कार्यक्रम 05 अक्टूबर 2025, रविवार को दोपहर 2 बजे से जामगांव-आर (कलामंच, बाजार चौक) में होगा। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता तोरण सिन्हा (दुर्ग) मार्गदर्शन देंगे।
बटरेल में 11 अक्टूबर को आयोजन-
दूसरा कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2025, शनिवार को दोपहर 1 बजे बटरेल (सरस्वती शिशु मंदिर, बाजार चौक) में आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता सुनील पटेल (जिला कार्यवाह दुर्ग) रहेंगे।संघ कार्यकर्ताओं ने सभी स्वयंसेवकों एवं नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने की अपील की है।