आस्था की राह पर करेला से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

जामगांव आर। शिवभक्ति और आस्था के प्रतीक पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए करेला गांव से श्रद्धालुओं का एक जत्था पूर्व जनपद सदस्य सुरेश बंछोर के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुआ। इस पावन यात्रा में कुल 17 श्रद्धालु शामिल हैं, जो बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु उत्तर दिशा की ओर कूच कर चुके हैं। श्रद्धालु श्रीनगर होते हुए पहलगाम व बालटाल मार्ग से अमरनाथ गुफा तक की कठिन लेकिन पुण्यदायी यात्रा पूरी करेंगे ।

जत्थे में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र साहू, पवन ठाकुर, भुवन साहू, दिलीप साहू, राकेश साहू, उमेन्द्र नेताम, लोकेश साहू, राधुवेन्द्र वर्मा, गोपेन्द्र साव, हितेश शर्मा, दिनेश सोनी, सुरेश साहू, चन्द्रहास साहू, राजू साहू, कांता तिवारी और तोसु साहू शामिल हैं।

यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने स्थानीय मंदिर में पूजा कर अमरनाथ यात्रा की सफलता, सुख-शांति और देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना की। पूर्व जनपद सदस्य सुरेश बंछोर ने कहा कि यह यात्रा आत्मशुद्धि, संकल्प और भक्ति का प्रतीक है, जो न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल करती है, बल्कि सामाजिक एकता का भी संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *