रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने अयोध्या निकले 45 श्रद्धालु, सांसद विजय बघेल ने तिलक लगाकर किया विदा

रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने अयोध्या निकले 45 श्रद्धालु, सांसद विजय बघेल ने तिलक लगाकर किया विदा

भिलाई। भगवान श्रीरामलला के दर्शन की अभिलाषा लेकर पाटन विधानसभा क्षेत्र के 45 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना होने से पूर्व दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं उनकी धर्मपत्नी रंजनी बघेल का आशीर्वाद लेने उनके सेक्टर-5 स्थित निज निवास पहुंचा। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने सभी श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उनकी धार्मिक यात्रा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह आप सभी का सौभाग्य है कि आपको प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का पुण्य अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का भी आप सभी को शुभाशीष प्राप्त हो। प्रभु श्रीराम आप सभी को मानव सेवा और समाज सेवा के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।

सांसद बघेल ने छठ महापर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि आज लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा भी है। वे सुबह चार बजे से ही विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। उन्होंने कामना की कि छठी मैया की कृपा एवं आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बना रहे। सांसद विजय बघेल ने सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय एवं सुखद होने की कामना करते हुए कहा कि आप सभी प्रभु श्रीरामलला का आशीर्वाद लेकर सकुशल वापस लौटें। इस आत्मीय स्वागत एवं शुभकामनाओं से श्रद्धालु अभिभूत नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *