छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में 5 नक्सली ढेर…

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने अब तक का सबसे बड़ा एंटी-नक्सल अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है,पिछले 48 घंटों से चल रहे इस अभियान में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान पांच नक्सलियों को मार गिराया है।

यह संयुक्त ऑपरेशन छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित घने जंगलों में चल रहा है। खुफिया इनपुट के अनुसार, टॉप नक्सली नेता हिडमा, बटालियन प्रमुख देवा और उनकी पूरी टीम इस क्षेत्र में मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर सीआरपीएफ, डीआरजी और अन्य बलों द्वारा यह समन्वित कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन अभी जारी है और आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे और कार्रवाई संभव हैं। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *