जामगांव आर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों और नागरिकों की शहादत से पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। शहीदों के प्रति जनमानस में गहरी संवेदनाएं उमड़ रही हैं। इसी क्रम में भाजपा जामगांव आर मण्डल द्वारा 24 अप्रैल को शाम 6 बजे किसान चौक में श्रद्धांजलि सभा एवं केंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू व भाजपा नेता निर्मल जैन ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से शाम 6 बजे किसान चौक में एकत्र होने की अपील की करते हुए कहा कि यह हमला केवल हिंदुओं पर नहीं, बल्कि मानवता पर है। आतंक के विरुद्ध हमारी एकजुटता ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।