दुर्ग। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। एसएसपी विजय अग्रवाल ने सोमवार को तबादला आदेश जारी करते हुए कुल 50 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है।
जारी सूची में दो निरीक्षक, तीन उपनिरीक्षक, पांच प्रधान आरक्षक और 40 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। सभी को जिले के विभिन्न थाना व पुलिस चौकियों में नई पदस्थापना दी गई है। बताया जा रहा है कि यह फेरबदल विभागीय आवश्यकता और कार्य दक्षता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
एसएसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं और इससे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद है। जल्द ही सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।