भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं MSME जिला उद्योग संघ दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक देश – एक चुनाव’ विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम 27 मई को दोपहर 3:30 बजे से सिविक सेंटर स्थित कलामंदिर, भिलाई में संपन्न होगा।
इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा तथा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल शामिल होंगे। आयोजन को दुर्ग लोकसभा स्तर पर विशेष रूप से गंभीर, जनजागृति लाने वाले विषय के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजन में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव अजय मसीन, मिलाई चेम्बर के अध्यक्ष गार्गीशंकर मिश्रा, MSME दुर्ग के अध्यक्ष के. के. झा, एवं उपाध्यक्ष अरविंदर खुराना की प्रमुख भूमिका है। आयोजनकर्ताओं ने दुर्ग-भिलाई सहित आसपास के सभी उद्यमियों, व्यापारियों और बुद्धिजीवियों से कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।